कवर्धा: महिला के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को दसरंगपुर चौकी पुलिस ने ग्राम पनेका से किया गिरफ्तार
मामला दसरंगपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पनेका का है। जहा ग्राम पनेका निवासी पीड़िता ने दसरंगपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के आंगन में सो रही थी।इसी दौरान गांव के ही निवासी लाला राम सतनामी ने उसके साथ छेड़ छाड़ की वारदात को अंजाम दिया।जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धारा 457,354 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।