गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार होली को लेकर बुधवार को 11 बजे से बड़ा चौक समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने को लेकर पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात हैं।