कालपी: कदौरा के अंबेडकरनगर में स्कूटी से युवती को टक्कर लगने के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, करीब 6 लोग घायल
Kalpi, Jalaun | May 15, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र स्थित अम्बेडकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्कूटी से युवती को टक्कर लगने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से विवाद के बाद खाता पाई और मारपीट होने लगी, जिसमें महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।