जसवंतनगर: ग्राम भरद्वाजपुरा निवासी एक छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
भारद्वाजपुर में एक दर्दनाक घटना में यहां 15 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा भावना ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, सुबह तक भावना बिल्कुल सामान्य थी उसने परिवार के साथ खाना भी खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद परिजनों ने कमरे में उसे फंदे पर लटका देखा परिजनों के होश उड़ गए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।