कौंच: कोंच में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, जर्जर पोल बने खतरा, आंधी-बारिश से पहले बड़ा हादसा होने की आशंका #jansamasya
Konch, Jalaun | May 19, 2026 कोंच में जर्जर और टेढ़े बिजली पोल लोगों की चिंता का कारण बने हुए हैं, वही मंगलवार सुबह 10 बजे स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, लोगों का कहना है कि बारिश और आंधी के मौसम में ये पोल कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है, वहीं एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने जल्द कार्रवाई की बात कही है।