अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध रामपुर बघेलान पुलिस ने की 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई !
सतना जिले के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान मे रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करों को पकड़कर उनके विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को भेजा गया जेल,
गिरफ्तार आरोपी (1) विवेक शिवहरे पिता छोटे लाल शिवहरे उम्र 20 साल निवासी कर्पवाह थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना एंव (2) रोहित जायसवाल पिता शिव लखन जायसवाल उम्र 33 साल निवासी कर्पवाह थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना से अबैध शराब कुल 54 लीटर कीमती 40500 रुपये की एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बर की स्कूटी जूपिटर कीमती 60000 रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया ।