महोबा: मोचीपुरा में प्लॉट विवाद में दंपति पर दबंगों का हमला, पेड़ काटने गए पति-पत्नी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 प्लॉट पर पेड़ काटने को लेकर दबंगों ने दंपति की पिटाई कर दी। पीड़ित शीतलदीन और उनकी पत्नी सुन्ती का आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर कबरई पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही केस में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। परेशान दंपति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।