जयपुर: रामनगरिया थाना इलाके में सुने मकानों को निशाना बनाने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, चोरी का माल भी बरामद
Jaipur, Jaipur | Apr 15, 2026 रामनगरिया थाना इलाके में हो रही घर में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से चोरी गए ज्वेलरी सहित पूरा माल भी बरामद कर लिया है। 23 मार्च को रामनगरिया थाना क्षेत्र में रात के समय बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज में आरोपीयों की पहचान हुई।