बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में दबंगों ने जमकर की मारपीट, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में दबंगों द्वारा जमकर लाठी डंडों से मारपीट की गई है। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।