मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के परशुराम खाप निवासी पंकज कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता विनोद राम के रूप में हुई है।पंकज कुमार मेदिनीनगर डाकघर से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।