मेदिनीनगर में इस्लाम धर्मावलंबियों ने रविवार दोपहर एक बजे से मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में मुहर्रम की दसवीं तारीख का जुलूस निकाला। नेतृत्व मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल ने किया। चौक-चौराहों पर गोल लगाकर खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियारों से खेल का प्रदर्शन किया। जुलूस में एक से बढ़कर एक ताजिया शामिल थे जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।