प्रयागराज में PDA और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शहर के तीन प्रमुख कोचिंग संस्थान किए गए सीज
Sadar, Allahabad | May 31, 2026
प्रयागराज में PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शहर के तीन प्रमुख कोचिंग संस्थानों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद छात्रों और शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।जानकारी के अनुसार, 29 मई को पेपर लीक और विभिन्न परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में कई शिक्षक भी थे।