ठेठईटांगर: टूकूपनी में अंबेडकर जयंती पर बच्चों का सम्मान, रिजल्ट वितरित
ठेठईटांगर प्रखंड के टूकूपनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में मंगलवार सुबह 11 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा और उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया और उनके बीच रिजल्ट का वितरण भी किया गया।