रायबरेली: शीतलहर के चलते डीएम के निर्देश पर कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय हुए बंद, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया पत्र
4 जनवरी 2025 समय 9 बजे ठंड व शीतलहर को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित।डीएम के निर्देश पर कक्षा 8 तक के सभी बोर्डो के विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश।जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी कर दी जानकारी।बीते 4 दिनों से लगातार रायबरेली में बढ़ रही है ठंड।ठंड व गलन से लोग घरों में दुबकने को हुए मजबूर,घने कोहरे के चलते सड़को पर वाहनों की रफ्तार भी थमी।