सहयोग शिविर से संबंधित परिवादों के त्वरित निष्पादन एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने का निर्देश
आज दिनांक : 06.07.26 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सहयोग शिविर से संबंधित प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन/कल दिनांक:07.07.26 को प्रखंडवार चिन्हित कुल एकतीश स्थलों पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सुचारु संचालन हेतु की गई तैयारी एवं एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निदेश दिए गए। समीक्षा क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सहयोग शिविर अंतर्गत प्राप्त परिवादों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन अनिवार्यत: सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों का अधिकाधिक पंजीकरण कराने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने हेतु समन्वित प्रयास करने को कहा।सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को कल आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में आगंतुक आम नागरिक हेतु पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,अपर समाहर्ता श्री निशांत,नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।