हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र में सिपाही पर जानलेवा हमले के 7 माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव स्थित केवटन डेरा में चौकी प्रभारी और एक सिपाही पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात माह बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 15 से अधिक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी का पहले ही पुलिस मुठभेड़ में हाफ एनकाउंटर किया जा चुका है। घटना 2 दिसंबर 2025 की रात की है