उज्जैन शहर: रमघाट स्थित शिप्रा नदी मे मिली अज्ञात युवक की तेरती लाश, शिनाख्त के प्रयास मे जुटी पुलिस
रामघाट पर मंगलवार को सुबह 7 बजे शिप्रा नदी में तैरती युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसडीईआरएफ-होमगार्ड के जवानों और मां शिप्रा तैराक दल के तैराकों ने बॉडी को बाहर निकाला। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी गई।महाकाल थाने के एएसआई और जांच अधिकारी श्रवण कुमार चौहान ने बताया कि फिलहाल मृतक की उम्र करीब 35 साल है।