बिहार: बिहार शरीफ में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश शुरू, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
Bihar, Nalanda | May 29, 2026 बिहार शरीफ में शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे। सुबह अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई। तेज हवा और