सोलन में पत्नी की ह**त्या की कथित साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार...
सोलन में ह*त्या के प्रयास का एक स.नस.नीखे.ज मामला सामने आया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जा.न बच गई और घटना में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों को वारदात के करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों ने एक महि.ला को सड़क से गहरी ढां.क में फें.क दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सपरून और थाना सदर, सोलन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी नरेश कुमार निवासी बड़ोग ने बताया कि 10 जुलाई की शाम वह देहुंघाट से अपने घर जा रहे थे। पंच परमेश्वर मंदिर के पास उन्होंने तीन युवकों को एक युवती के साथ देखा। कुछ आगे जाने पर उन्हें संदेह हुआ कि युवक महिला का ग.ला द.बा रहे हैं। जब वह वापस मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीनों युवकों ने म
हिला को करीब 80 से 100 मीटर गहरी ढांक में धक्का दे दिया और वहां से नगाली की ओर भाग गए। घटनास्थल के पास पैराफिट पर खू.न के निशान भी मिले।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया। महिला झाड़ियों से निकलकर बाईपास रोड तक पहुंच गई, जहां से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सोलन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को नगाली के पास से हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान दलीप कुमार, शिवम और मदन कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घा.यल म.हिला आ.रोपी दलीप कुमार की पत्नी है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दलीप कुमार ने अपने भाई शिवम और दोस्त मदन कुमार के साथ मिलकर पत्नी की ह.त्या की साजिश रची। तीनों महिला को उत्तर प्रदेश से घूमने के बहाने सोलन लाए, जहां सुनसान स्थान पर पहले उसके गले पर चा.कू से वार किया और फिर ह..त्या की नीयत से उसे गहरी ढांक में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घटना के करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन भी कराया जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है।
Solan, Solan | Jul 11, 2026