बिक्रम: रानीतालाब थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक जब्त
Bikram, Patna | May 28, 2026 बिक्रम प्रखंड के रानीतालाब थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध बालू लदे तीन ट्रकों को जब्त किया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी-2 पालीगंज पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में जनपारा गांव के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। जांच में तीनों ट्रकों पर बिना वैध कागजात के बालू लदा