अशोकनगर की जिला अस्पताल का बुधवार शाम जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने यह निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर से चर्चा की और कई बदलाव किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलका त्रिवेदी व स्वस्थ विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।