बिंदकी: चरई गांव में घरेलू विवाद के चलते मां और बेटी के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव में घरेलू विवाद के चलते बानो उम्र 55 वर्ष पत्नी खलील तथा रूबी उम्र 24 वर्ष पुत्री खलील के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित मां बेटी पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मां तथा बेटी का मेडिकल शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। वही पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।