मुरैना नगर: खेरा मेवदा गांव में ट्रांसफार्मर के पास कूड़े में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के खेरा मेवदा गांव में शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर के पास पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।आग तेजी से फैलने लगी और ट्रांसफार्मर के नजदीक होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई।ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी व अन्य साधनों से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।वीडियो वायरल हो रहा है।