किशनगंज: कालीमाटी में महिलाओं ने शराब के खिलाफ खोला मोर्चा, अवैध बिक्री बंद कराने की की मांग
जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र के कालीमाटी गांव में महिलाओं ने शराब के बढ़ते प्रचलन और अवैध बिक्री के विरोध में मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने एकजुट होकर गांव में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की तथा प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।