पटना ग्रामीण: जाति जनगणना को मंजूरी मिलने पर पोलो रोड में तेजस्वी यादव ने जलाए पटाखे
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में जाति जनगणना को मंजूरी मिलने के बाद राजद महकमा में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक पोलो रोड स्थित आवास पर जश्न मनाया। बुधवार शाम करीब 7 बजे जश्न के दौरान तेजस्वी यादव और राजद के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और खूब पटाखे भी जलाएं।