ब्यावर: विद्यालय विकास के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप, कर्मचारियों ने कलेक्टर से की शिकायत
Beawar, Ajmer | May 6, 2026 ब्यावर। बुधवार दोपहर 2 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कावरा की प्रधानाचार्य एवं पीईईओ डॉ. सीमा कूपलानी के खिलाफ कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को सामूहिक शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबित एवं वर्तमान सेवा संबंधी प्रकरणों को निपटाने के नाम पर “विद्यालय विकास” के लिए अवैध राशि की मांग की जाती है तथा