बीकानेर: जल निकासी समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा, नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
बीकानेर के बांद्रा बास और सवालखी तलाई क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। क्षेत्रवासियों का