बागपत: कस्बा टटीरी स्थित हाइवे किनारे गंगा रिसोर्ट पर एक किशोरी लावारिस हालत में बैठी मिली
Baghpat, Bagpat | May 19, 2026 मंगलवार की सुबह साढे 11 बजे कस्बा टटीरी निवासी युवक अभिषेक वर्मा के मुताबिक वह स्कूटी पर सवार होकर हाइवे किनारे गंगा रिसोर्ट पर जा रहा था। हाइवे किनारे गंगा रिसोर्ट पर एक किशोरी लावारिस हालत में बैठी हुई मिली। किशोरी बोल नहीं पा रही थी, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने इस मामले की सूचना टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिंह को दी।