बूंदी: पेच ग्राउंड में दिन दहाड़े भरे बाजार में बदमाशों ने महिला के गले तोड़ी सोने की चैन, पीड़िता ने बदमाशों से ली टक्कर
Bundi, Bundi | Mar 8, 2024 बूंदी शहर के पेच ग्राउंड में महावीर कॉलोनी निवासी एक महिला के गले से बाईक सवार तीन बदमाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।महिला ने बदमाश युवक से जमकर मुकाबला किया जिसके चलते चैन के दो टूकडें हो गए।जिसमें से एक टूकडा महिला के हाथ में रह गया। इस वारदात में महिला के गले में नाखुन और हाथ में चोट आउ है।पुलिस ने मामला दर्ज किया है।