बूंदी: 9 मार्च को बूंदी कलेक्ट्रेट में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Bundi, Bundi | Mar 8, 2024 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मार्च (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आफलाईन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी बून्दी न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में किया जायेगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बूंदी न्याय क्षेत्र में कुल 12 न्याय पीठों का गठन किया गया है।