बूंदी: अवैध खनन माफिया से सांठगांठ के आरोप में बूंदी वन विभाग का रेंजर हुआ निलंबित, मंत्री के निर्देश पर हुई थी जांच
Bundi, Bundi | Mar 8, 2024 भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वन विभाग ने एक रेंजर संजय शर्मा को निलंबित कर दिया है। मामला बूंदी जिले के डाबी एरिया में अवैध खनन से जुड़ा हुआ है। मामले में रेंजर पर अवैध खान माफिया से सांठगांठ का आरोप लगा है। आरोप था कि अवैध खनन माफियाओं की जब्त करोड़ों रुपए की मशीनरी को सामान्य जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था।