बूंदी: दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों के सहायक उपकरण वितरण शिविर का 11 मार्च को पुरानी कृषि उपज मंडी होगा आयोजन
Bundi, Bundi | Mar 8, 2024 लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के निर्देश पर दिव्यांगजनो व वरिष्ठजनों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 11 मार्च को पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ओर से आयोजित इस शिविर के माध्यम वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों को पात्रता के आधार पर चिन्हित कर पंजीकृत किया जाएगा।