कठूमर: अलवर-नीमराणा से चरखी दादरी तक नई रेल लाइन की मांग, सांसद ने रेल मंत्री से की मुलाकात
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में भाजपा जिला प्रधान यतेंद्र यादव के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलवर, नीमराणा, अटेली होते हुए चरखी दादरी तक नई रेलवे लाइन बिछाने की मांग की गई है।