कटंगी: सेन्ट्रल बैंक के सामने से कॉलेज की छात्रा की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात
कटंगी शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर की बैटरियों की चोरी के बाद अब साइकिल चोरी की वारदात आए दिन सुनने में आ रही है। सोमवार को एक ही वारदात कटंगी शहर के बस स्टैंड स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने घटित हुई है। महाविद्यालय की छात्रा और नंदोरा निवासी युवती डिलेश्वरी लांजे बैंक में किसी काम से दोपहर करीब 01 बजे आई थी।