अरवल: अरवल में जिला पदाधिकारी अमृषा बैस ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | May 7, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उद्देश्य ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव व मानकों का जायजा लेना था। उन्होंने परिसर की सुरक्षा, सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश-पंजी, सुरक्षा बल व भंडारण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। पदाधिकारियों को प्रोटोकॉल अनुपालन व नियमित जांच के निर्देश दिए।