कुर्था: कुर्था में निर्माण के दौरान पीएचई का पाइप कटा, तीन दिन से जल संकट
Kurtha, Arwal | Apr 13, 2026 कुर्था प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के दौरान जेसीबी से पीएचई का मुख्य पाइप कट गया। इससे तीन दिनों से कुर्था क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो चुकी है। स्थानीय लोग घरेलू उपयोग के लिए पानी जुटाने को परेशान हैं। बाजारों में टैंकरों पर निर्भरता बढ़ गई है,ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांगकी है