बेगूसराय: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेज़ी से जारी, अब तक 71.10 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड
विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में जोर-शोर से किया जा रहा है. बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर उनका गणना प्रपत्र भरा जा रहा है एवं बीएलओ एप के माध्यम से डाटा अपलोड किया जा रहा है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली.