बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने वाहन जांच में 3 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
लाखो थाना की पुलिस ने एनएच- 31 पर वाहन जांच के क्रम में तीन अपराधियों को एक देसी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने सोमवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि लाखो थाना की पुलिस अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से एनएच- 31 पर वाहन जांच अभियान चला रही थी.