फिरोज़ाबाद: फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, नाबालिग लड़की को भगाने का था आरोप, थाना दक्षिण पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
महिला अपराधों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब थाना दक्षिण पुलिस ने नाले की पुलिया, हिमायूपुर निवासी नीरज पुत्र जगदीश (उम्र लगभग 20 वर्ष) को सुहागनगर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।