राजपुर: राजपुर में बीस सूत्री की हुई बैठक अतिक्रमण और बिजली पर हंगामा, शिक्षा विभाग के अधिकारी गायब
Rajpur, Buxar | Jun 19, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह व उपाध्यक्ष ठाकुर प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। संचालन बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने किया। बैठक में अतिक्रमण, बिजली संकट और कृषि लापरवाही छाए रहे। सदस्यों ने ग्रामीण बाजारों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया।