मुज़फ्फरनगर: कुटेसरा में ट्रांसफार्मर और 11000 वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन हटाने कि मांग पर उतरे क्षेत्रवासी, समाधान नहीं#jansamasya
ग्राम कुटेसरा स्थित जनता इंटर कॉलेज के पीछे 400 केवी ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसकी 11000 वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन गांव वासियों के घरों के ऊपर से बिजली के खभों से आई हुई है। ग्रामीण चाहते हैं कि 400 केवी ट्रांसफार्मर व 11000 वोल्टेज हाइट टेंशन लाइन को यहां से हटाकर दूसरे स्थान ले जाया जाए लेकिन विद्युत विभाग एक और 100 केवी ट्रांसफार्मर लगाना चाहते है।