दूनी: कलयुग में भगवान के नाम सुमिरन से ही जीवात्मा का उद्धार संभव है: पं. तुलसीराम शर्मा
Duni, Tonk | May 26, 2026 कलयुग में भगवान के नाम सुमिरन से ही जीवात्मा का उद्धार संभवः- पं. तुलसीराम शर्मा देवली के समीप कल्याणपुरा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित तुलसीराम शर्मा ने कहा कि कलयुग में भगवान के नाम सुमिरन से ही जीवात्मा का उद्धार संभव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सत्कर्म करना है।