उचकागांव: जमसड़ में मां-बेटी की पिटाई, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने महिला उषा देवी को मारपीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। बीच-बचाव में आई उनकी बेटी पलक कुमारी की भी जमकर पिटाई की गई। घटना के दौरान आरोपितों ने महिला के गले में पहने मंगलसूत्र को भी छीन लिया गया। वहीं जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना 10 मई की सुबह की है।