मझगवां: तालाब तीर, हरिजन बस्ती और कोलान मोहल्ले के लोग 3 दिनों से बिजली न होने पर JE कार्यालय पहुंचे, घेराव कर दिया धरना
मझगवां तालाब तीर हरिजन बस्ती और कोलान मोहल्ले का विगत 3 दिवस से ट्रांसफार्मर जला होने के चलते रहवासी परेशानी।बिजली सप्लाई ठप्प गर्मी से बच्चों बुजुर्गों का हाल बेहाल 3 दिनों से लगातार बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे थे।साथ ही फोन लगाने पर अधिकारी कर्मचारी फोन नहीं उठाते।आज महिलाएं बच्चों को लेकर बिजली विभाग के जे ई कार्यालय के बाहर बैठ कर धरना दिया।