खलीलाबाद तहसील के ग्राम पंचायत थुरन्डा के पचपेड़वा गांव में विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा है। ग्रामीण महेन्द्र पाल ने शिकायत में बताया कि सड़क, नाली जर्जर हैं, जबकि कागजों में गांव विकसित दिखाया गया है। प्रधान व सचिव पर धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है।