कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से की बैठक
Kanke, Ranchi | Mar 23, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से बैठक की। इस दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाओं को ससमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।