मुशहरी: भारतीयों का निजी डेटा विदेश में बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त किया है, जो देश के आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था। पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो आधार, पैन और मोबाइल नंबर जैसे महत्वपूर्ण डेटा को चुराकर विदेशों में सक्रिय साइबर अपराधियों को बेच रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 7 मो