कांके: मोरहाबादी मैदान में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन आज हो सकता है स्थगित
Kanke, Ranchi | Jul 23, 2024 मोरहाबादी मैदान में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन स्थगित हो सकता है। सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ छह विधायकों ने बैठक की और उनकी मांगों को सुना। इस दौरान पांच मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी। हालांकि कुछ मांग के पूरा नहीं होने को लेकर सहायक पुलिसकर्मियों के द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है।