कांके: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद को गोली मारने वाला शूटर गाजीपुर से गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 22, 2024 धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारने वाला शूटर गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शूटर का नाम राहुल जायसवाल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के एवज में शूटर राहुल जायसवाल को 70 हजार रूपया मिलने थे।