कांके: रांची स्थित अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का हुआ शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Jul 22, 2024 रांची स्थित अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का आज शुभारंभ किया गया है। सावन मेले का उद्घाटन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सावन महोत्सव मेले का मुख्य उद्देश्य घर से काम करने वाली उद्यमी महिलाओं को एक प्लेटफार्म देना था जहां से वह अपनी पहचान बना सके।